Sunday, August 10, 2008

आगे आगे देखिये होता है क्या ..


खेल की दुनिया में आप सभी एक बार से स्वागत है।खेल की दुनिया में एक और अध्याय जुड़ने को तैयार है ...... ओलम्पिक्स ,ये सिर्फ़ खेलो को ही नही बल्कि विश्व को जोड़ने के लिए भी अहम् भूमिका निभाता है। ये दर्शाता है की दुनिया में आप कहा स्थान रखते है । अभी तक की पदक तालिका पर नज़र डाले, तो फिर अमेरिका तैयार है उनतिस्वे ओलम्पिक्स में अपनी धाक ज़माने को। और अगर बात करे मेज़बान की तो वो भी कोई कमी नही छोड़ना चाहता । पर कहा है भारत........ उसकी स्थिति बिगडती संभलती नज़र क्यों आ रही है कहाँ है कमी ...... आप भी सोचेगे क्या फिर एक सवाल। सवाल उन अधिकारयों से जिन्होंने खेल में कई पदको के दावे किए थे। अभी समय निकला नही है आज भी हम उम्मीद किए हुए है उन खिलाडियो से जिनके जिम्मे अब हमारी देश की शान है जैसे टेनिस, नौकायन और मुक्केबाजी जैसे खेल से अभी भी उम्मीद की जा रही है। देखना अब ये होगा बचे दिनों में भारत अपने प्रदर्शन को सुधार पाता है या नही ।

No comments: